रुडकी, मार्च 17 -- छात्राओं और युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मंगलवार को मेथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बंधन बैंक की ओर से आयोजित सेबी की वित्तीय साक्षरता पहल के अंतर्गत आर्ट फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और बंधन म्यूचुअल फंड के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला के मुख्य वक्ता जितेंद्र प्रसाद ने छात्राओं और स्टाफ को वित्त प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया। सत्र के दौरान मुख्य रूप से व्यक्तिगत वित्तीय योजना, चक्रवृद्धि का जादू, सुरक्षित निवेश, साइबर सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रबंधिका जे. सिंह, प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, प्राक्षी मल्होत्रा, विक्टर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...