रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को गति निर्धारक गतिविधि के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सितारगंज में रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान केजीबीवी की छात्राओं को कुमाऊं क्षेत्र की पारंपरिक लोककला ऐपण के गुर सिखाए। कार्यशाला में ऐपण कला के इतिहास, इसके सांस्कृतिक महत्व और पारंपरिक उपयोगों की जानकारी दी गई। साथ ही प्राकृतिक रंगों से ऐपण बनाने की विधि बताई गई। छात्राओं को स्वास्तिक, लक्ष्मी चरण, चौकी, दीप एवं पुष्प जैसी शुभ आकृतियों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता कोहली, जवाहर नवोदय विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.