संभल, फरवरी 19 -- कोतवाली गुन्नौर परिसर में बुधवार को एसपीईएल 3.0 कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नोडल उपनिरीक्षक रोहित कुमार व महिला दरोग़ा गुर्जेंद्र कौर ने मिशन शक्ति केंद्र, मिशन शक्ति हेल्पलाइन नंबर व अपराध और उससे बचाव के उपाय पर विस्तार रूप से जानकारी दी। उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने कहा कि कहीं भी किसी के साथ साइबर अपराध या अन्य किसी अपराध जैसी घटनाएं सामने आये तो तुरन्त हेल्प लाइन नंबर या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। ताकि अपराधियों को दंडित कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके। इस मौके पर अपराध निरीक्षक बलराम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.