सीतामढ़ी, मई 9 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिठ्ठा गांव स्थित अन्नपूर्णा हरदेव सहदेव उच्च विद्यालय परिसर में महिला सशक्तिकरण, नशाखोरी, बाल विवाह एवं साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सामाजिक बुराइयों एवं आधुनिक साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाना था। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह, भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल तथा एसआई भवानी कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सभी को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
नशाखोरी के दुष्परिणाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.