शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- एसपी राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस लाइन शाहजहांपुर में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत उन स्कूली छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिन्हें आवागमन की सुविधा न होने के कारण विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती थी। यह पहल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सहयोग से की गई, जिसमें आर्थिक व भौगोलिक रूप से पिछड़ी छात्राओं का चयन किया गया। एसपी ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की नींव है और किसी भी छात्रा की पढ़ाई संसाधनों के अभाव में नहीं रुकनी चाहिए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत व सीओ यातायात संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.