अमरोहा, मार्च 29 -- हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सऊदी अरब की किंग फहद यूनिर्वसिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड मिनरल्स से आए शिक्षाविद् मुदस्सिर हसन खान ने छात्राओं को आधुनिक शिक्षा, तकनीक के सही उपयोग और वैश्विक अवसरों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके बल पर व्यक्ति अपनी पहचान बनाकर देश और समाज को विकास की नई दिशा दे सकता है। कार्यक्रम का शुभारंभ उर्दू विभाग के डा. खिजर हयात द्वारा तिलावते कुराने पाक पेश कर किया गया, जबकि इंटर कॉलेज की छात्रा ने नात प्रस्तुत की। इसके उपरांत हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन एवं कॉलेज प्रबंधक डॉ. सिराजउद्दीन हाशमी ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया।अपने संबोधन में मुदस्सिर हसन खान ने कहा कि आज का दौर जदीद तालीम का दौर है, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...