छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति किया जागरूक
मेरठ, जुलाई 23 -- भारत विकास परिषद अभिनव विकास रत्न शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत सैनी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगा। शिविर में छात्राओं-शिक्षिकाओं को सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व अपर निदेशक डॉ. ज्योत्सना वत्स ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर शाखा की महिला सहभागिता प्रभारी मंजुल आर्य, संरक्षक आशा शर्मा, शाखा अध्यक्ष डॉ. अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.