गया, अप्रैल 11 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण कुमारी ने प्रोजेक्ट स्कूल की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सरकार द्वारा निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है, जिससे भविष्य में बच्चेदानी और स्तन कैंसर का खतरा कम हो सकता है। डॉ. कुमारी ने छात्राओं से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने घर और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। इसके अलावा उन्होंने टीबी, किशोरियों में होने वाले शारीरिक बदलाव और अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए कई सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया।उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में महिला डेस्क की सुविधा उपलब्ध है, जहां महिलाएं अपने स्वास्...