बरेली, अप्रैल 26 -- भदपुरा ब्लाक में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 और महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को लेकर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम की तरफ से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग से हरविंदर कौर ने योजनाओं और टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, 1090 तथा शक्ति सदन जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- छात्राओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.