शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या रूपांशु माला ने छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी पारुल यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा और डॉ. रानू दुबे के निर्देशन में राह-वीर योजना के प्रचार के लिए रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.