कन्नौज, दिसम्बर 1 -- कन्नौज,संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 ने सोमवार को जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, खासकर युवाओं और छात्राओं को सुरक्षा उपायों, साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता के बारे में जानकारी देना था। अभियान के तहत 112 की टीम ने कन्नौज के तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों में लोगों से सीधे संवाद किया।पुलिस महानिदेशक यूपी-112 नीरा रावत के निर्देशन में चल रहे अभियान की शुरुआत आशा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सौरिख से हुई, जहां छात्राओं को 112 की त्वरित सेवा प्रणाली, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 और रोड सेफ्टी के बारे में बताया गया। एलईडी स्क्रीन वैन के माध्यम से सुरक्षा संदेश और वास्तविक घटनाओं पर आधारित वीडियो दिखाए गए। टीम ने छात्राओं को भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.