छात्राओं को व्यवसाय योजना और उद्यमिता के गुर बताए
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर एवं अविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं में उद्यमिता एवं नवाचार की भावना विकसित करने के लिए सोमवार को व्यवसाय योजना पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 100 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभु शरण प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजक बनने के लिए आवश्यक कौशलों से भी सुसज्जित किया जाना चाहिए। उन्होंने उद्यमिता को नवीन विचारों के माध्यम से प्रभावी समाधान विकसित करने की प्रक्रिया बताते हुए छात्राओं को सामाजिक समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान के लिए नवाचारी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में समस्या की पहचान, नवीन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.