मेरठ, मार्च 30 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना में सोमवार को युवा छात्राओं में वित्तीय जागरुकता और निवेश की बारीकियों को समझाने के उद्देश्य से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में 'नेशनल फाइनेंशियल लिटरेसी क्विज 2026' के कॉलेज राउंड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। क्विज के दौरान विद्यार्थियों से बैंकिंग, बीमा, निवेश, शेयर बाजार, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय योजना से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कम उम्र में ही धन प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सेबी की रिसोर्स पर्सन तथा सिक्योरिटी मार्केट ट्रेनर डॉ. अर्चना शर्मा ने राष्ट्रीय वित्ती...