गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं को यूपीएससी और आईटी कौशल की कोचिंग के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा। सीएसआर के तहत कॉलेज में शुरू की जाने वाली कोचिंग के लिए कंपनियां नहीं मिली। जिसको लेकर कोचिंग योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कॉलेज में कोचिंग शुरू करने में अभी और समय लगेगा। छात्राओं को आईटी कौशन रोजगार देने की योजना थी:सितंबर 2025 में जिला प्रशासन के साथ मिलकर तीन कंपनियों की ओर से सेक्टर-14 महिला कॉलेज में आईटी कौशल को बढ़ावा देने की लैब और प्रशिक्षण के लिए क्लास रूम शुरू किया जाना था। इसके लिए जिला प्रशासन से साथ कंपनियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। कंपनियों की मदद से परिसर में 38 कंप्यूटर की लैब विकसित किए जा चुके है। 15 जनवरी 2026 को एमईपीएससी के माध्यम से छात्राओं को आईटी से संब...