गाजीपुर, मार्च 13 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को विकास खंड के हेतिमपुर स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने छात्राओं को यातायात नियमों की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, इससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर के अभिभावकों को भी मोटरसाइकिल या स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.