नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल के प्रोफेसर पर छात्राओं को गलत तरह के मैसेज भेजने का आरोप है। अपने संदेश में वह छात्राओं को इस्लाम धर्म अपनाने के साथ कुरान पढ़ने के लिए कहता था। इन आरोपों के बाद प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। मामले की जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को कैंपस में आने की इजाजत नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपों की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है। यह कमेटी प्रोफेसर के पिछले कार्यस्थल हैदराबाद स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल में उसके आचरण से जुड़े आरोपों की भी जांच करेगी। रविवार तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई थी। मामला तब सामने आया, जब एक छात्रा ने अपने पिता को प्रोफेसर की ओर से भेजे गए मैसेज दिखाए। इसके बाद छात्रा के पिता ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के सदस्यों से संपर्क क...