मेरठ, मई 18 -- सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा सेठ बीके माहेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, साइबर सुरक्षा, अपराध रोकथाम व जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करना रहा। यह शिविर सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चन्द्रा के निर्देशन व प्रो. रीना बिश्नोई, संकायाध्यक्षा, सुभारती लॉ कॉलेज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संचालन लॉ क्लब की संयोजिका डॉ. सारिका त्यागी ने किया। कार्यक्रम में प्रो. रीना बिश्नोई ने शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोसले ने छात्राओं को अपराध रोकथाम, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के विषय में जानकारी दी। छात्राओं को बताया कि यदि कोई व्यक्ति डि...