धनबाद, अप्रैल 26 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद के प्रोफेसरों ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया में छात्राओं को हैंड्स-ऑन एक्सपेरिमेंट्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। विजुअल, लॉजिकल और एक्सपेरिमेंटल अप्रोच का समन्वय किया गया, ताकि वैज्ञानिक सोच विकसित हो। जिज्ञासा बढ़े। रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विज्ञान के सिद्धांतों को बेहतर तरीके से समझा जा सके। प्रशिक्षण की मुख्य विशेषता इसकी अभिनव शिक्षण पद्धति रही, जिसमें बैलून ब्लो-अप, कैंडल वॉटर राइजिंग, टरमरिक इंडिकेटर, एलीफेंट टूथपेस्ट और लावा लैंप जैसे सरल लेकिन प्रभावी प्रयोगों के जरिए गैस निर्माण, वायुदाब, रासायनिक अभिक्रिया, पीएच परिवर्तन, घनत्व और द्रव गतिकी जैसे वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया गया। इन प्रयोगों ने छात्रों को थ्योरी को वास्तविक जीवन से जोड़ने में मदद की। बताते चलें कि य...