हजारीबाग, मार्च 20 -- हजारीबाग। शहर के माउंट कार्मेल स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं का रिजल्ट नहीं दिया जा रहा था। अभिभावकों ने इसकी शिकायत डीएसइ से की। इसके बाद डीएसइ ने स्कूल के प्राचार्य को रिजल्ट देने को कहा। इसके बाद इन छात्राओं का रिजल्ट मिल सका। अभिभावकों का कहना है कि री-एडमिशन के नाम पर छात्राओं से राशि की मांग की जा रही है। डवलपमेंट शुल्क भी लिया जा रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कई माह से अभिभावकों ने इन छात्राओं का शुल्क जमा नहीं किया है। शुल्क मांगने पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...