भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। एसएम कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के छठे दिन बुधवार को छात्राओं को कौशल विकास की शिक्षा दी गई। इस सत्र में विजय चौधरी ने छात्राओं को इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं, दूसरे सत्र में छात्राओं को मंजूषा कला का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. निशा झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. हिमांशु शेखर और डॉ. पृथा बसु उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में छात्रा अपराजिता, साक्षी, प्रिया, दिव्या, मुस्कान, मनीषा, निकिता, सृष्टि, रानी, जाह्नवी, प्रिया, मुक्त सिंह, शिवानी और रूपा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...