रांची, अप्रैल 30 -- रांची, संवाददाता। मारवाड़ी महिला मंच द्वारा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू में गुरुवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उत्कल कराटे स्कूल के प्रशिक्षक चंदन कुमार, संदीप लाल और राहुल कालिंदी ने छात्राओं को मार्शल आर्ट्स के गुर सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को वाइटल पॉइंट्स पर प्रहार करने, ग्रैब रिलीज तकनीक और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं से आत्मरक्षा करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार, गीता डालमिया, अन्नू पोद्दार, सीमा खेमका व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...