छात्राओं को माहवारी स्वच्छता एवं साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- गोराडीह, संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, भागलपुर के डिस्ट्रिक्ट हब फॉर वुमन एंपावरमेंट के तत्वावधान में मिशन शक्ति योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-4, गोराडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, बाल विवाह की रोकथाम, वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान ने माहवारी के दौरान स्वच्छता, सुरक्षित व्यवहार व स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों से संबंधित जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.