छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता की दी गई जानकारी
दुमका, जुलाई 2 -- दलाही, प्रतिनिधि। स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीयकृत माध्यमिक विद्यालय गोलबंधा में किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी सही जानकारी देना, भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना था। सत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी अजीता स्वाति तिर्की एवं एएनएम मोनिका टुडू ने कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं को मासिक धर्म की प्राकृतिक प्रक्रिया, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, संक्रमण से बचाव तथा सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग और उचित निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने सीखा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन उन्होंने बताया कि मासिक धर्म कोई बीमारी नहीं, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.