रांची, अप्रैल 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के काउंसिलिंग एंड गाइडेंस सेल द्वारा शनिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टेली-मानस झारखंड के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व समन्वयक रोहिता विकास ने किया। इसमें बायोटेक्नोलॉजी विभाग की स्नातक सेमेस्टर-2 और सेमेस्टर-4 की छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के दौरान मनोचिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न लक्षणों और संकेतों की विस्तृत जानकारी दी। संचालन डॉ. सोमा राय, डॉ. अलका बाड़ा, डॉ. अमिता रुंडा और डॉ. राजबाला कुमारी ने किया। विशेषज्ञ टीम में डॉ. प्रीथा राय और डॉ. मो. आलम सहित अन्य विशेषज्ञों ने छात्राओं की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। छात्राओं ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग ल...