गाजीपुर, अगस्त 27 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न चट्टी-चौराहों पर स्कूल से घर लौट रही छात्राओं और युवतियों को जागरूक किया। टीम ने छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और विषम परिस्थितियों में पुलिस की मदद लेने के बारे में जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी परेशानी में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को सुरक्षित आवागमन, सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। टीम ने छात्राओं को जागरूकता संबंधी बुकलेट भी वितरित की। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है...