गढ़वा, अप्रैल 12 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पुलिस की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अशफाक आलम के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को वर्तमान समय की चुनौतियां और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुखर होने की बात कही। इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अनजाने फोन कॉल या सोशल मीडिया के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते पुलिस उस पर कार्रवाई कर सके। थाना प्रभारी ने बाल विवाह, मद्ध निषेध व डायन विसाही जैसे कुप्रथाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि समाज को इस कुरीतियों से मुक्त करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.