बलरामपुर, मई 16 -- उतरौला, बलरामपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला में एचएमएच कार्यक्रम के तहत छात्राओं को महामारी और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को शैक्षिक वीडियो और संदेश दिखाकर साफ-सफाई के महत्व, हाथ धोने की सही विधि, मास्क के उपयोग और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उपाय बताए गए। बदलते मौसम में फैलने वाली बीमारियों से सतर्क रहने और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य से जु...