छात्राओं को मलेरिया, फाइलेरिया व डेंगू से बचाव को किया गया जागरूक
देवघर, जून 17 -- सारठ,प्रतिनिधि। राजकीय कृत कन्या मध्य विद्यालय सारठ में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया माह के दौरान स्कूली छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन की रीता सिंह द्वारा छात्राओं एवं शिक्षकों को मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू जैसे वेक्टर जनित बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और मलेरिया माह के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुंचाने के लिए है। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई बनाए रखना, जल जमाव को रोकना, मच्छरदानी का उपयोग करना तथा समय पर उपचार कराना इन बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय हैं। यह भी पढ़ें- एंटी मलेरिया माह के तहत चला जागरूकता अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.