छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों से किया जागरूक
हमीरपुर, मई 11 -- हमीरपुर। हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दीनदयाल पाल इंटर कॉलेज शीतलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा दंडात्मक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के विषय में जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे में बताते हुए किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने को प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.