उरई, मार्च 7 -- उरई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन कार्यक्रम शहर की झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा सुरक्षा सशक्तिकरण पर जोर देकर जागरूक किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य कामता प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि यह दिन महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और समान अवसरों के महत्व पर जोर देता है। महिला सशक्तिकरण से हमारा समाज और राष्ट्र भी मजबूत होता है। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी बात से आप मत डरें क्योंकि आप एक महिला हैं। आप हृदय से मजबूत हैं और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी है हर सुबह एक नया अवसर होता है बस खुद पर विश्वास रखें।वहीं विद्यालय के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.