शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब शामली स्टार्स के तत्वावधान में साइकिल हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ, जबकि संचालन उपासना द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया गया। रोटरी क्लब शामली स्टार्स के अध्यक्ष रजत गर्ग ने छात्राओं को साईकल हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम के संयोजक मानव ऐरन और गौरव सिंघल के प्रयासों से आयोजन सफल रहा। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं को कुल 50 साइकिल हेलमेट वितरित किए गए। इस मौके पर छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें साइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने, सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर चलने, हाथ के संकेतों का उपयोग करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा तेज गति और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.