गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- गाजियाबाद। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आरसीसीवी कॉलेज की एनएसस छात्राओं ने सिहानी थाने में छात्र पुलिस अनुभवात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार दीक्षित, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह बलियान तथा उप निरीक्षक प्रवींद्र कुमार ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और थाने की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। बीट रूटिंग प्रणाली के बारे में भी जानकारी देकर बताया कि किस प्रकार पुलिस बीट के माध्यम से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। इस दौरान पल्लवी शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.