आगरा, फरवरी 7 -- पश्चिमपुरी स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के लिए विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। निदेशक पृथ्वीराज सिंह चाहर, निदेशिका अनुष्का चाहर और शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। विद्यालय प्रमुख राजरानी सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य, गीत और नाट्य की प्रस्तुति दी। निदेशक ने बच्चों को जीवन की बारीकियां समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा 12 के अर्श सिद्विकी को मि. बोस्टन और नूपुर सारस्वत को मिस. बोस्टन के खिताब से नवाजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.