मेरठ, मार्च 31 -- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मंगलवार को वित्तीय जागरुकता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट व भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मार्केट ट्रेनर डॉ. अर्चना शर्मा ने बचत एवं निवेश की विभिन्न जानकारियां दी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 154 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गये। प्राचार्या डा.शक्ति साहनी ने डा.अर्चना शर्मा को पटका पहनाकर सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...