छात्राओं को बंधक बनाने के मामले में जांच पूरी, ट्यूटर की सेवा समाप्त
मेरठ, अगस्त 19 -- आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, भैंसा, मवाना में छात्राओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी को जांच आख्या भेजी है। आख्या के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में छात्राओं को बंधक बनाए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन विभागीय जांच में मामला अलग पाया गया। वहीं इस मामले में डीआईओएस ने ट्यूटर की सेवाएं तत्काल समाप्त करने और उनके व उनके पति के विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानाचार्या का अगस्त माह का वेतन भी रोक दिया गया है। आख्या के मुताबिक विद्यालय में कक्षा छह से 10 तक की पढ़ाई सहायता प्राप्त और कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं स्ववित्त पोषित हैं। कक्षा 11 व 12 की छात्राओं के परीक्षा संबंधित अभिलेख, प्रवेश फार्म, उपस्थिति रजिस्टर और शुल्क संबंधी दस्तावेज प्रबंधक के पास थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.