लखीसराय, मई 8 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के प्लस टू परियोजना बालिका विद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक संजय सिंह के निर्देश पर वरिष्ठ शिक्षक प्रेमरंजन कुमार के संयोजन में यह जानकारी दी गई। प्रथम एड किट की जरूरत और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। घर या घर से बाहर इसकी जरूरत रहती है और इससे लोगों के प्राण बचाए जा सकते हैं। छात्राओं को मॉक ड्रिल कर इसके उपयोग को समझाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.