मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में गुरुवार को एनएसएस ने आठवें पोषण पखवाड़े के तहत पोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अलका जायसवाल के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज की देखरेख में हुआ।इसका उद्देश्य छात्राओं के बीच संतुलित आहार, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान सभी छात्राओं को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन के महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि स्वस्थ शरीर के लिए सही खान-पान कितना आवश्यक है। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाएं अपने घरों से पौष्टिक खाद्य पदार्थों वाला टिफिन लेकर आई थीं। इनमें अंकुरित अनाज, फल, सलाद, ड्राई फ्रूट्स, चना, मखाना, मूंगफली, दही, सत्तू आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.