गिरडीह, मई 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के कन्या उच्च विद्यालय में गुरुवार को सशक्त बेटी-सुरक्षित बेटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मसुरक्षा, कानूनी अधिकार, जेंडर समानता, साइबर सुरक्षा और करियर निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीपीओ धनंजय कुमार और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद मोनीला जैन ने छात्राओं से सीधा संवाद कर सुरक्षा, अधिकार और भविष्य निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। मौके पर विद्यालय की प्रिंसिपल धनेश्वरी देवी, सचिव छोटू यादव, शिक्षक हेमलाल प्रसाद, नंदलाल राणा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। एसडीपीओ धनंजय कुमार ने छात्राओं को जेंडर समानता का संदेश देते हुए कहा कि बच्चों और बच्चियों में कोई फर्क नहीं है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, ...