हापुड़, सितम्बर 28 -- कस्बा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने थाना पहुंचकर पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी की। वहीं पुलिस ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को वीमेन पावर लाइन नंबर-1090, डॉयल 112 समेत अन्य नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने थाना का भ्रमण भी किया। इसके बाद एफआईआर दर्ज करने के बारे में विस्तार से जानकारी देकर महिला की गिरफ्तारी के संबंध में भी बताया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि छात्राओं को आधुनिक युग में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं के बारे में बताया गया है। जिससे वो उनका परिवार और आस पास के लोग साइब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.