अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जेएन मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) जवां के निकट स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। 'इंटरनेशनल वुमेन्स डे: गेन टू गिव' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा और पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। डॉ. इरम आबिद ने कहा कि छात्राओं का शिक्षित और स्वस्थ होना समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है। डॉ. रिया दत्त ने महिलाओं की शिक्षा को मजबूत राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। मासिक धर्म स्वच्छता पर डॉ. शाबिया परवीन ने सेनेटरी पैड या साफ कपड़े के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और इससे जुड़े मिथकों को दूर करने की जानकारी दी। डॉ. रोहन कौशिक ने संक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.