मेरठ, अप्रैल 17 -- सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में "पढ़े विश्वविद्यालय-बढ़े विश्वविद्यालय" विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें पुस्तकों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं को अध्ययन के लाभ, व्यक्तित्व विकास में पुस्तकों की भूमिका और महिला सशक्तीकरण की जानकारी दी गई। इस दौरान आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित पुस्तक "मुझे चुनौतियां पसंद हैं" का अध्ययन भी कराया गया। संयोजक डॉ. वीपी सिंह और अधिष्ठाता डॉ. रश्मि ने छात्राओं को नियमित अध्ययन और पुस्तकालय के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. राहुल कुमार सहित पुस्तकालय स्टाफ का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- भाषण और कहानी प्रतियोगिता से बढ़ी जागरूकता यह भी पढ़ें- किताबों की दी गई जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.