छात्राओं को नेत्रदान करने व नेत्रदान कराने के लिए किया गया प्रेरित
देवघर, सितम्बर 9 -- जिला अंधापन नियंत्रण समिति देवघर के आदेशानुसार बुधवार को कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय सारवां में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी के नेत्र सहायक डॉ.अनिल कुमार दास की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को नेत्रदान करने एवं नेत्रदान कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें नन्दिनी कुमारी ने प्रथम, नेहा प्रिया ने द्वितीय एवं राधिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भरत भूषण, सरिता कुमारी, नेहा कुजूर सहित विद्यालय की अन्य छात्राएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Champawat News: नेत्रदान की जानकारी दी
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.