दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय के विद्यालय संस्थापन समिति की बैठक हुई। समीक्षा के क्रम में विद्यालय में विषयवार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, जीविका के माध्यम से दीदी की रसोई के संचालन के साथ-साथ साफ-सफाई एवं लॉन्ड्री व्यवस्था को अविलंब प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नए सत्र में नामांकित छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तक एवं किट जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। विद्यालय परिसर में अपशिष्ट जल के समुचित निकास, कचरा प्रबंधन की व्यवस्था तथा विद्यालय के बाहर जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा आदि पर बल दिया गया। बैठक में मनर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.