हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धोलाखेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन स्वयंसेवी छात्राओं को करियर काउंसलिंग प्रोग्राम के तहत 34वीं वाहिनी आईटीबीपी हल्दूचौड़ का भ्रमण कराया गया। यहां पर कमाडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने अनुशासन एवं मेहनत के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित किया। हिमवीरों के साहस एवं शौर्य एवं कार्यप्रणाली पर छात्राओं को एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। हेमंत कुमार, किशन सिंह, राजवीर सिंह, रजनी मिश्रा, मंजू जोशी उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.