बदायूं, मई 28 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बादशाहपुर में बुधवार को माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं तथा स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी की टीम ने छात्राओं को माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित सभी छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि किशोरियों को माहवारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों से दूर रहकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की वार्डन भारती मालपानी, सुमन शर्मा, सुनीति कश्यप, रश्मि यादव, नेहा इदरीसी एवं उपासना शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- किशोरियों को दी गई मासिक ...