गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय डेंगू दिवस मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखनाथ में मनाया गया। मलेरिया इंस्पेक्टर प्रभात रंजन, कंसल्टेंट सिद्धेश्वरी सिंह ने छात्राओं को बताया कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। घर में कहीं भी पानी जमा न होने दें। हर रविवार को घर की सफाई जरूर करें। घर में कहीं रुका हुआ पानी हो तो उसे साफ करें। छत पर फेंके कबाड़, प्लास्टिक व स्टील के बर्तन के साथ टायर की सफाई हर रविवार जरूर करें। डेंगू से बचाव के लिए ली शपथशनिवार को सीएमओ डॉक्टर राजेश झा की अगुआई में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने प्रेरणा श्री सभागार में डेंगू से बचाव की शपथ ली। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान इस दौरान सीएमओ ने बताया कि डेंगू मादा एडिज मच्छर के काट...