वाराणसी, फरवरी 9 -- चौबेपुर (वाराणसी)। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को 10वीं कक्षा की छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान कृष्ण लीला, देशभक्ति गीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य थीं। इस अवसर पर पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी स्पर्धा हुई। खुशी बानो प्रथम, प्रिया मिश्रा द्वितीय तथा सोनी वर्मा, प्रीति, सृष्टि यादव, अंशिका यादव एवं तज्वर सुल्ताना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. मधु यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। गीता कुमारी, कमला वर्मा, हेमा, रेनू कुमारी, पूनम किरण, निधि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.