लोहरदगा, अगस्त 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के तहत सोमवार को उर्स़ुलाइन बीएड कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और दर्ज विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नाम जोड़ने के लिए फार्म-छह, नाम हटाने के लिए फ़ार्म-सात और विवरण में संशोधन के लिए फार्म-आठ का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र एक अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है, वह 15 सितंबर तक फार्म-छह के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आनलाइन ईसीआई नेट के माध्यम से या आफलाइन संबंधित बीएलओ के जरिए किया जा सकता है।छात्राओं को प्रारूप मतदाता सूची की जांच करने, नाम छूटने पर दावा ...