सिद्धार्थ, सितम्बर 15 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को बांसी कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने रतनसेन इंटर कॉलेज में बहू-बेटी सम्मेलन एवं जनचौपाल का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, नए कानून, गुड टच-बैड टच व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें, तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने को प्रेरित किया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181, 101 के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान एसआई चतुर्भुज पाठक, कांस्टेबल संतोष सोनकर, गीतांजलि कुशवाहा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...