छात्राओं को दी गई उद्यम कौशल की जानकारी
वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावसायिक कौशल विकास पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें छात्राओं को उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे जिनके सरल एवं उपयोगी ढंग से उत्तर दिए गए। छात्राओं को उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को समझने का अवसर मिला। प्रो.मनीष अरोड़ा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। सारथक गुप्ता ने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नवीन विचार, मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की भावना के महत्व से अवगत कराया। शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास को आवश्यक बताते हुए छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.